टप्पल थाना क्षेत्र के गांव हामिदपुर में सोमवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक युवक की जान चली गई।
बलजीत पुत्र प्रीतम सिंह निवासी होली चौक सूरजपुर थाना सूरजपुर ग्रेटर नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर ने टप्पल थाने में दी गई तहरीर में कहा कि उनका भाई 39 वर्षीय संजय पुत्र प्रीतम सिंह 14 जुलाई को अपने घर से निकला था।
उसी दिन रात करीब बारह बजे अलीगढ़-पलवल मार्ग पर रायपुर गांव के निकट अज्ञात वाहन ने संजय को टक्कर मार दी थी। इसे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जेवर के अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। संवाद