फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Wed, 17 Jul 2024 05:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला मुखरैयान में एक विवाहिता का शव घर पर फंदे पर लटकता मिला। खबर पाकर पहुंचे मायके पक्ष ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन



परिजनों के अनुसार सोमवार की रात 22 वर्षीय रितु अपने कमरे में सोई थी। मंगलवार की सुबह काफी देर तक नहीं जगने पर परिवार के लोगों ने कमरे के जंगले से झांककर अंदर देखा तो साड़ी के फंदे पर वह लटकी हुई थी।


इस पर कमरे का दरवाजा खोलकर उसे फंदे से नीचे उतारा और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर रितेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें