सोमवार की शाम मोहल्ला मुबारिक में एक युवक अपने घर की दूसरी मंजिल की छत से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार वालों के अनुसार महाराज सिंह (35) पुत्र खजान सिंह सोमवार की शाम करीब चार बजे वह अपने घर की दूसरी मंजिल की छत पर टहल रहे थे।
इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे सड़क पर जा गिरे। गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर पास पहुंचे, लेकिन गिरते ही उनकी मौत हो चुकी थी। वह अपने पीछे पत्नी नेमवती, दो बेटे और दो बेटियों को रोता छोड़ गए हैं। वहीं चौकी पुलिस ने घटना की सूचना से इन्कार किया है।