सोमवार की शाम गांव गुरसिकरन में छत से गिरकर घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के साले ने परिवार वालों ने छत से फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव गुरसिकरन निवासी कालीचरण के तीन बेटों में सबसे बड़ा बेटा आकाश (30) सोमवार शाम अपने घर की छत पर था। छत से नीचे गिरने से उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी। अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर परिजन दिल्ली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
खबर पाकर उसकी ससुराल बरला थाना क्षेत्र के गांव पहाड़ीपुर निवासी धीरज सहित अन्य लोग गुरसिकरन पहुंच गए। उन्होंने मृतक के भाइयों पर आकाश को छत से फेंकने का आरोप लगाते हुए थाने में सूचना दी। थाना पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।