गांव राजगांव में एक युवक ने सोमवार को फंदे पर लटककर जान दे दी। गांव निवासी विजयवीर ट्रक चलाता था। होली पर गांव आया था। बताते हैं कि होली वाले दिन से ही वह लगातार दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था।
इसी बात को लेकर सोमवार को उसकी परिजन के साथ कहासुनी हुई थी। इससे गुस्साए विजयवीर ने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में चला गया। बाद में परिजन पहुंचे तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। सूचना पर पुलिस गांव पहुंच गई। हालांकि परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, इस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजन को सौंप दिया।