अलीगढ़ के थाना महुआखेड़ा क्षेत्र के गांव याकूतपुर में एक युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी करने का कारण अभी पता नहीं चला है। परिवार वाले भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
गांव याकूतपुर निवासी अजय (21) पुत्र किशनलाल मजदूरी करता था। पुलिस के अनुसार 4 नवंबर को परिजन मजदूरी पर चले गए। इसी बीच अजय ने कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सीओ बन्नादेवी कमलेश कुमार ने बताया कि युवक की आत्महत्या के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है। परिजन अभी पूरे मामले में कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।