फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गृह कलह में युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी की

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव पीपल में एक युवक ने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन




पीपल गांव निवासी अमर (32 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र की शादी लगभग दस वर्ष पहले हुई थी। गांव के लोगों ने बताया कि पहली पत्नी से संतान न होने पर अमर ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व खुशबू नामक युवती से दूसरी शादी की थी। मंगलवार को किसी बात को लेकर घर में मामूली विवाद हो गया।



विवाद के बाद अमर अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक जब कमरे के अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो पत्नी और परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन




आशंका होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, जहां अमर फंदे पर लटका मिला, उसे पुलिस सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला खुदकुशी का निकलकर आ रहा है। शव को मोर्चरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें