फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवनगढ़ में रंजिशन युवक पर हमला, चाकू घोंपे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वार्सी क्षेत्र के जीवनगढ़ में शनिवार दोपहर रंजिशन एक युवक के चाकू घोंप दिए गए। इस हमले में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के वक्त युवक को घर से बातों में लगाकर बुलाया गया था। इसके बाद हमलावर धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

केला नगर निवासी बाबर पुत्र जाहिद की इलाके के ही कुछ लोगों से दो साल पुरानी रंजिश है। शनिवार दोपहर वह घर पर था। तभी एक परिचित ने उसे फोन करके मिलने के बहाने जीवनगढ़ में बुलाया। आरोप है कि वहां पहुंचते ही नामजद तीन भाइयों ने पकड़ लिया और मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान युवक के पेट में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग आ गए। इस पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल के अनुसार परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन सगे भाई अदनान, सिद्दू और इजहार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
वो कराहता रहा, मां मदद मांगती रही और लोग बनाते रहे वीडियो
घायल बाबर को कुछ लोग उसके घर तक ले आए। मगर किसी ने उपचार के लिए पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। वह खुद कराहता रहा और बेटे की यह हालत देख मां भी मदद के लिए पुकारती रही। मगर लोगों ने अस्पताल ले जाने के बजाय उसका वीडियो बनाना उचित समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें