फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मध्याह्न भोजन में निकला कीड़ा, प्रधानाध्यापिका से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड लोधा के प्राथमिक विद्यालय चमरौला में मध्याह्न भोजन में कीड़ा निकलने पर प्रधानाध्यापिका सहित रसोइयों से जवाब तलब किया गया है। उन्हें तीन दिन में जवाब देना होगा।
विज्ञापन



मध्याह्न भोजन में कीड़ा निकलने की अभिभावकों की शिकायत पर खंड शिक्षाधिकारी रामशंकर कुरील ने विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने जांच में पाया कि मध्याह्न भोजन में दाल व चावल मिलाकर तहरी बनाई गई, जिसमें कीड़ा पाया गया, जबकि मेन्यू के अनुसार दाल व चावल बनना चाहिए था। इससे अभिभावकों व ग्रामीणों में रोष था।



खंड शिक्षाधिकारी ने कहा कि 16 जुलाई को प्रधानाध्यापिका गजाला खान अवकाश पर थीं। लेकिन वह मध्याह्न भोजन की सामग्री उपलब्ध न कराने की दोषी पाई गईं। वहीं, प्रभारी प्रधानाध्यापिका मनू बसवाला मध्याह्न भोजन न बनवाने की दोषी पाई गईं। रसोइयों द्वारा साफ-सफाई से भोजन नहीं बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



खंड शिक्षाधिकारी ने प्रधानाध्यापिका गजाला खान, प्रभारी प्रधानाध्यापिका मनू बसवाला, रसोइया करिश्मा, ममता को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें