फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
मजदूर की मौत पर विलाप करतीं परिवार की महिलाएं। संवाद  - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव एलमपुरा में शनिवार शाम एक निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने सीएचसी पर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया है कि गांव निवासी छोटेलाल (45) पुत्र कालीचरन एक मकान पर काम कर रहे थे। मकान की छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हादसे का कारण बनी। छोटेलाल छज्जे के लिए सरिया बांध रहे थे, तभी सरिया अचानक बिजली की लाइन से छू गई और वह करंट की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन और मकान स्वामी उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंडौस ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने सीएचसी पर हंगामा किया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे और अपने पीछे पत्नी व पांच बच्चों को रोता हुआ छोड़ा है। कोतवाल सत्यवीर सिंह का कहना है कि करंट की चपेट में आने से मजूदर की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें