एक गांव निवासी महिला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 27-28 अक्तूबर की रात को वह घर में अकेली सो रही थी। आरोप है कि देवर, ननद-ननदोई सहित करीब 11 लोगों ने घर में घुसकर उसे बंधक बना लिया और पीटने लगे। घर से नकदी व जेवरात चोरी करके ले गए। कपड़े उतारकर उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
आरोपी मास्क पहने हुए थे और हाथों में तमंचा व चाकू लगे थे। उसकी आंखों पर पट्टी भी बांध दी थी। महिला का आरोप है कि उसे शक है कि उसके साथ की गई वारदात में चचिया ससुर का लड़का व ननद-ननदोई की मिली भगत है। प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।