सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव कासिमपुर गदाईपुर के निकट काली नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। इंस्पेक्टर रितेश कुमार ने बताया कि शव करीब आठ दिन पुराना है। पानी में पड़े रहने से पूरी तरह से गल गया है।
शरीर में एक हाथ व पैर गायब है। कहीं से बहता हुआ आया है। आसपास के थानों से संपर्क कर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद