फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ग्राम सिमरधरी में पेड़ गिरने से महिला की जान गई

Wed, 08 Apr 2026 02:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
बारिश से गिरी दीवार और मृतक महिला। 
विज्ञापन
इगलास क्षेत्र के गांव सिमरधरी में आंधी के दौरान प्लॉट में खड़ा नीम का पेड़ गिरने से महिला की मौत हो गई। गांव सिमरधरी निवासी अनीता देवी (50) पत्नी स्व. सीताराम दोपहर करीब 3:00 बजे अपने प्लॉट पर पशुओं को चारा डालने गई थीं। इस दौरान आंधी से प्लॉट में खड़ा नीम का पेड़ टूट कर अनीता देवी के ऊपर जा गिरा। काफी मशक्कत के बाद महिला को पेड़ के नीचे से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन



परिजन उन्हें उपचार के लिए कस्बे के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां परीक्षण के बाद डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचे। लेकिन परिजनों ने मामले में किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई या पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। मृतका अपने पीछे दो बेटे दीपक व सूरज और एक बेटी वर्षा को रोता-बिलखता छोड़ गई हैं।




इगलास में पेड़ों के गिरने से हाथरस रोड पर यातायात रहा अवरुद्ध

दोपहर के समय लगभग तीन बजे आई आंधी के दौरान एलबीके स्कूल कजरौठ के सामने एक बबलू का पेड़ गिर गया, जिससे इगलास-हाथरस मार्ग पर लगभग आधा घंटे तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा। गनीमत यह रही है कि पेड़ गिरने के दौरान कोई राहगीर सड़क से नहीं गुजरा। वहीं हाथरस रोड पर लगभग 20-25 पेड़ व टहनियां टूटकर गिर गईं हैं।
विज्ञापन



एलबीके स्कूल के सामने पेड़ गिरने के संबंध में राहगीरों ने वन विभाग के साथ ही पुलिस को भी सूचना देकर यातायात व्यवस्था को चालू करने के लिए कहा गया। पेड़ को काटने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों के पहुंचने से पूर्व ही समीपवर्ती गांव के लोग पहुंच गए जिन्होंने पेड़ को काटकर सड़क से हटाया।


बाद में मौके पर पुलिस कर्मी पहुंचे और जाम खुलवाया। इगलास-हाथरस मार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ व टहनियां गिर गए। समीपवर्ती गांवों के लोग द्वारा पेड़ व टहनियां को काटकर ले गए तब जाकर वाहनों का आवागन प्रारंभ हो सका।




अतरौली क्षेत्र में तीन मकान गिरे, लाखों का नुकसान
तहसील क्षेत्र के गांव सिंहपुर हिम्मतपुर में आंधी-बारिश से तीन मकान ढह गए। इससे उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान के पति अवधेश उपाध्याय ने बताया कि अतर सिंह वाल्मीकि मजदूरी करते हैं। वह अपनी बकरियां चराने जंगल गए थे, पत्नी भी मजदूरी करने गई थीं। घर का ताला लगा हुआ था।



इसी दौरान आंधी-बारिश से उनके मकान की छत और दीवार ढह गईं। इससे वहां खड़ी बाइक, फ्रिज, पंखा, बेड, बरतन आदि सामान मलबे में दब गए। इससे उनका दो लाख से भी अधिक रुपये का नुकसान हुआ है। केवल राम बघेल, व राजा वाल्मीकि के मकानों की भी छत गिर गईं। इससे उनका घरेलू सामान दब गया।



ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाया गया। ग्राम प्रधान बबिता उपाध्याय ने एसडीएम सुमित सिंह से वार्ता कर तीनों पीड़ित परिवारों को दैवीय आपदा के तहत आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। तहसीलदार राजेश वर्मा ने बताया कि नुकसान का आकलन राजस्व टीम से कराया जा रहा है।


छर्रा में सामुदायिक शौचालय ढहा



कस्बा के अलीगढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर बने नगर पंचायत के सामुदायिक शौचालय की छत व दीवार आंधी-बारिश के दौरान गिर गई। शौचालय का प्रयोग नहीं होने के कारण किसी व्यक्ति को कोई क्षति नहीं पहुंची।


नगर पंचायत कार्यालय के अनुसार शौचालय का निर्माण लगभग सात वर्ष पूर्व पांच लाख की धनराशि से कराया गया था। इसकी दीवार दो साल पहले भी गिरी थी, जिसे ठेकेदार जिसके शौचालय की टूटी दीवार के चलते ठेकेदार ने स्वंय ही ठीक करा दी थी लेकिन आज ही बारिश में यह दीवार गिरने के साथ छत भी गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें