अलीगढ़ में गोधा क्षेत्र के गांव खेड़ा बुजुर्ग में 28 मार्च को बीमार महिला ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
56 वर्षीय सीमा पत्नी भूपेश लंबे समय से बीमार थी। 28 मार्च को परिजन कहीं रिश्तेदारी में गए थे। तभी उन्होंने आत्महत्या कर ली। बेटे ने शव लटका देखकर शो मचाया तो पुलिस बुला ली गई। बाद में शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सुपुर्द कर दिया।