फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: यादों के सफर पर बन गई दीवार, लग गया ताला...

विज्ञापन
गांधी पार्क रोडवेज बस स्टैंड पर अब लगी दीवार। - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांधीपार्क बस स्टैंड को ई-बसों का चार्जिंग स्टेशन बनाया जा रहा है, जल्द ही यह चालू हो जाएगा। बस स्टैंड को चहारदीवारी से कवर कर दिया गया है। जीटी रोड और शाहकमाल की ओर जाने वाले रास्ते पर दो गेट दिए गए हैं। पुराने बस स्टैंड से होने वाला यादगार सफर इन दीवारों के भीतर कैद हो गया है।
विज्ञापन



अब यहां से चलने वाली बसें मसूदाबाद और सारसौल बस स्टैंड से मिलती हैं। पुराना गांधीपार्क बस स्टैंड बंद होने से बुजुर्ग यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हुई है। वे कहते हैं कि यहां से बस पकड़ कर सफर करना उनके लिए सहूलियत भरा था। अब मसूदाबाद और सारसौल तक दौड़ना मुश्किल है। बंद किए गए बस स्टैंड से उनकी सैकड़ों यादें जुड़ी हैं।


बता दें कि पुराने बस स्टैंड का सुंदरीकरण वर्ष 2017 में हुआ था। इसे पांच करोड़ की लागत से तैयार किया गया था। वर्ष 2024 में इससे बसों का आवागमन बंद कर दिया गया। अब यहां पर सवा करोड़ की लागत से चार्जिंग स्टेशन बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें