फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक में अचानक लगी आग, लपटें उठता देख मची खलबली

Sat, 31 Jan 2026 06:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ट्रक पेट्रोल पंप से करीब 50 मीटर दूर खड़ा था। अन्य वाहन भी उसके पास खड़े थे। अचानक ट्रक में से चिंगारी उठी और आग लग गई। ट्रक से लपटें उठता देख वहां खलबली मच गई।
विज्ञापन
आग लगने के बाद जला ट्रक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छर्रा कस्बे के अतरौली रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास खड़े एक ट्रक में 31 जनवरी की सुबह अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल ने मुश्किल से आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की पुत्र वधू नाजिया पत्नी सालार अहम का ट्रक नायरा पेट्रोल पंप से करीब 50 मीटर दूर खड़ा था। अन्य वाहन भी ट्रक के पास खड़े थे। सुबह अचानक ट्रक में से चिंगारी उठी और आग लग गई। ट्रक से लपटें उठता देख मौके पर खलबली मच गई। जानकारी होने पर पुलिस व दमकल पहुंच गई। 

स्थानीय लोगों की मदद से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। कोतवाली निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि वायरिंग में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी थी। पेट्रोल पंप कर्मियों को ट्रकों को बेवजह खड़ा न करने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें