फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत खंभे से टकराई मालगाड़ी की खिड़की, ट्रेन पर टूटी ओएचई लाइन

Tue, 30 Apr 2019 01:19 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
मालगाड़ी के डिब्बे के दरवाजे को देखते पुलिस अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 रेलवे स्टेशन के डाउन आउटर पर बड़ा हादसा टल गया। यहां सोमवार शाम कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी के एक वैगन की खुली खिड़की गुरुद्वारा रोड साइड के एक ओएचई के पोल से टकराई, जिससे खिड़की वहीं टूटकर गिर गई। इस दौरान मालगाड़ी के पीछे आ रही पार्सल गाड़ी पर ओएचई लाइन टूट कर गिर गई, जिससे वहां चिंगारी के साथ तेज धमाके के साथ ब्लास्ट भी हुआ। इसके साथ ही डाउन ट्रैक पर यातायात बाधित हो गया। इस सूचना पर अप ट्रैक भी बंद कर दिया गया और सूचना पर आनन-फानन आरपीएफ, सीआईबी, जीआरपी सहित रेलवे के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान एक घंटे के प्रयास के बाद अप ट्रैक शुरू कर दिया गया, जबकि डाउन ट्रैक पर तीन घंटे तक यातायात बंद रहा और कानपुर की ओर जाने वाली दर्जन भर महत्वपूर्ण ट्रेनें जहां की तहां खड़ी रहीं।
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे कासिमपुर से आ रही एक मालगाड़ी के एक बैगन का गेट तार से बंधा हुआ था। अलीगढ़ स्टेशन पार करते ही उसका गेट खुल गया और गुरुद्वारा रोड साइड आउटर पर लगे रेलवे के बिजली के खंबे से जा टकराया। इससे खंबा क्षतिग्रस्त हो गया और गेट टूटकर वहीं गिर गया। मौके पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ के जवान दिनेश कुमार और रणवीर सिंह ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक चमन सिंह तोमर द्वारा तत्काल स्टेशन अधीक्षक को सूचित किया गया और पीछे से आ रही अन्य गाड़ियों को रोकने को कहा। लेकिन, इतने में ही पीछे से एक पार्सल गाड़ी लाइन से गुजरी। पोल के पास पहुंचते ही उस पर ओएचई लाइन टूटकर गिरी, जिससे चिंगारी के साथ ब्लास्ट हुआ। हादसे के बाद स्टेशन अधीक्षक, जीआरपी, आरपीएफ, सीआईबी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इलाहाबाद डिविजन और टूंडला हेडक्वार्टर को इसकी जानकारी दी। 



हादसे में हुए नुकसान को तत्काल सही कराया गया। इस दौरान अप लाइन पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। उसके बाद स्वर्ण शताब्दी लखनऊ को पास किया गया। वहीं डाउन लाइन पर कार्य देर रात सवा दस बजे तक चला। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद साढ़े दस बजे यातायात सुचारू हो पाया। हादसे के दौरान स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम, आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर, जीआरपी प्रभारी राजेश कुमार, सीआईबी प्रभारी रविंद्र कौशिक, सीएमआई संजय शुक्ला आदि मौजूद रहे। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन




इसमें लापरवाही के खिलाफ रिपोर्ट भेजी जाएगी। वहीं इस दौरान डाउन लाइन पर तीनों पैसेंजर, डिब्रूगढ़, रांची राजधानी सहित आधा दर्जन राजधानी, गरीब रथ, कानपुर शताब्दी, कैफियत, पूर्वा, वैशाली, मगध, आम्रपाली के अलावा अप कालका, महानंदा, मुरी, नार्थ ईस्ट आदि ट्रेनें प्रभावित हुईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें