फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दौड़ लगा रहे किशोर की हार्ट अटैक से मौत... अचानक गिरा और थम गईं सांसें; दो दिन से ही शुरू किया था दौड़ना

Sat, 30 Nov 2024 11:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के छर्रा के गांव सिरौली में शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे दौड़ लगा रहे किशोर की हार्टअटैक से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, वह कक्षा छह का छात्र था और स्कूल में होने वाली खेल प्रतियोगिता में भाग लेने की तैयारी कर रहा था, इस दौरान अचानक गिरा और उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन
छात्र की हार्ट अटैक से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अलीगढ़ जिले के छर्रा में स्कूल में सात दिसंबर को होने वाली वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए दौड़ का अभ्यास कर रहे किशोर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। साथ में दौड़ लगा रहे छात्रों ने बताया कि अचानक वह गश खाकर गिर गया था। फिर उठा नहीं।
विज्ञापन


गांव सिरौली निवासी मोहित चौधरी (14) पुत्र शिवकुमार कक्षा छह का छात्र था। वह अपने गांव से पांच किलोमीटर दूर रामपुर गांव में स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता था। इस स्कूल का सात दिसंबर को वार्षिकोत्सव है जिसमें खेल प्रतियोगिता आयोजित की जानी है। इसमें अलग-अलग खेलों के मुकाबले होंगे।

मोहित को दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेना था लिहाजा वह इसकी तैयारी कर रहा था। शुक्रवार की सुबह को करीब छह बजे गांव के ही दूसरे छात्रों के साथ खेत में दौड़ लगाने पहुंच गया।
विज्ञापन


उसके साथ दौड़ लगाने वाले छात्रों ने बताया कि पहले तो मोहित दौड़ता रहा, उसने एक दो चक्कर आसानी से लगा भी लिए थे लेकिन कुछ देर बाद ही वह खेत में गश खाकर गिर पड़ा। उसके साथ दौड़ने वाले छात्रों ने तत्काल भागकर उसके घर पर सूचना दी। 


परिवार के लोग पहुंचे और उसे छर्रा स्थित एक नर्सिंग होम में ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 14 अगस्त को ही उसके पिता शिव कुमार की हादसे में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

दो दिन से ही शुरू किया था दौड़ना
परिजनों के अनुसार, मोहित दो भाई थे। छोटा भाई कान्हा (12) पांचवीं का छात्र है। दोनों भाई एक ही स्कूल में पढ़ते थे। तीन दिन पहले ही स्कूल में वार्षिकोत्सव और खेल प्रतियोगिता की घोषणा हुई थी। तभी से दौड़ में भाग लेने के लिए मोहित ने गांव के बच्चों के साथ प्रैक्टिस शुरू की थी। वह घर वालों से कहता था मुझे यह दौड़ जीतनी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें