करन छत पर सूख रहे कपड़े उतारने पहुंचे थे। उनकी छत के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन निकली है। डोरी पर टंगे कपड़े उतारने के दौरान वह एचटी लाइन की चपेट में आ गए। तार से छूते ही तेज धमाका हुआ। आवाज सुनकर परिजन भागकर छत पर पहुंचे तो करन बुरी तरह झुलस चुके थे।
6 जुलाई की शाम करीब चार बजे गांव नगला कदम में छत पर सूख रहे कपड़े उतारने के दौरान सोलह वर्षीय किशोर करंट की चपेट में आ गया। इससे किशोर की मौत हो गई। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन
ग्रामसभा गौमत के गांव नगला कदम निवासी 16 वर्षीय करन पुत्र मनीराम 6 जुलाई की शाम छत पर सूख रहे कपड़े उतारने पहुंचे थे। उनकी छत के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन निकली है। डोरी पर टंगे कपड़े उतारने के दौरान वह एचटी लाइन की चपेट में आ गए।
तार से छूते ही तेज धमाका हुआ। आवाज सुनकर परिजन भागकर छत पर पहुंचे तो करन बुरी तरह झुलस चुके थे। करंट से उनके शरीर के कपड़े तक जल गए थे। वह पांच बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसकी मौत से मां रमा देवी सहित बहनों का रोकर बुरा हाल था।