शनिवार को नानऊ-छर्रा मार्ग पर गांव पहाड़ीपुर के समीप अज्ञात वाहन एक बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। इससे बाइक सवार 38 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र वीरपाल सिंह निवासी गांव सुनहरा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संवाद