फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, मौसी के घर जा रहे ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत

Thu, 05 Mar 2026 05:49 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ममेरे-फुफेरे भाई बाइक से मौसी के घर जा रहे थे। सामने से आ रही तेज रफ्तार कार व बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।
विज्ञापन
हादसे में मृतक आकाश - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इगलास के थाना अंतर्गत हाथरस रोड पर गांव सीतापुर के समीप 4 मार्च की दोपहर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ममेरे-फुफेरे भाई की मौत हो गई। दोनों अपनी मौसी के यहां हाथरस जा रहे थे।

विज्ञापन


थाना पुलिस के मुताबिक गांव ब्योंही निवासी आकाश (24) पुत्र श्रीपाल सिंह अपने फुफेरे भाई जितेश (39) पुत्र विजय सिंह के गांव ओल थाना फरह जनपद मथुरा से बाइक से मौसी के घर नगला अलगर्जी हाथरस जा रहे थे। दोपहर लगभग 2:00 बजे इगलास से हाथरस जाते समय सीतापुर गांव के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार कार व बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में आकाश की मौके पर ही मृत्यु हो गई,  जितेश गंभीर रूप से घायल हो गया। 

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने  मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। उपचार के दौरान  जितेश की भी रात्रि लगभग 10:00 बजे मौत हो गई। कोतवाल नरेंद्र यादव ने बताया कि दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में ले लिया है। प्रार्थना पत्र मिलने पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन


आकाश के पिता का 10  वर्ष पूर्व ही निधन हो चुका है, इसके एक बहन तथा दो छोटे भाई हैं जिनकी परवरिश मां के साथ मेहनत-मजदूरी करके कर रहा था। दोपहर को पोस्टमार्टम के उपरांत शव गांव में लाने के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें