फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गंगा स्नान के लिए आज चलेगी विशेष ट्रेन

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने अलीगढ़-राजघाट नराैरा के बीच शनिवार को अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन



ट्रेन अलीगढ़ जंक्शन से सुबह 05:40 बजे रवाना होकर मंजूरगढ़ी, हरदुआगंज, सुनामई हाल्ट, गोधा हाल्ट, अतरौली रोड, धरमपुर हाल्ट और डिबाई पर ठहरेगी। ट्रेन सुबह 07:15 बजे राजघाट नराैरा पहुंचेगी। वापसी में राजघाट नराैरा से सुबह 08:15 बजे चलेगी। डिबाई, धरमपुर हाल्ट, अतरौली रोड, गोधा हाल्ट, सुनामई हाल्ट, हरदुआगंज और मंजूरगढ़ी पर ठहराव लेते हुए सुबह 09:55 बजे अलीगढ़ जंक्शन पहुंचेगी। पितृ अमावस्या होने के कारण इन ट्रेनों में यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें