फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चलती कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, परिवार ने कूदकर बचाई जान

Thu, 04 Jun 2026 10:49 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कार रसलगंज चौराहे से गुजर रही थी, तभी इंजन के हिस्से से धुआं निकलना शुरू हो गया। चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही कार में तेज लपटें उठने लगीं। कार में मौजूद परिवार के सभी चार सदस्य तत्काल बाहर निकल आए।
विज्ञापन
रसलगंज चौराहे पर चलती कर में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी बढ़ने के साथ ही कार व अन्य वाहनों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। अलीगढ़ थाना बन्नादेवी क्षेत्र के रसलगंज चौराहे पर 4 जून रात करीब साढ़े नाै बजे उस समय खलबली मच गई जब एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। कार में सवार परिवार ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन


थाना देहलीगेट क्षेत्र के घुडियाबाग निवासी मयंक कुमार 4 जून को पत्नी काजल व दो बच्चों के साथ शाम के वक्त कार से सेंटर प्वाइंट आए थे। रात करीब साढ़े नाै बजे जैसे ही कार कठपुला से नीचे रसलगंज चाैराहे की तरफ पहुंची तभी कार में से धुंआ उठने लगा। यह देख मयंक के होश उड़ गए। उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए पहले कार को रोका, फिर बिना वक्त गंवाए वे बच्चों व पत्नी के साथ नीचे उतर गए। इसी बीच कार में जोरदार तरीके से आग लग गई। 
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार रसलगंज चौराहे से गुजर रही थी, तभी इंजन के हिस्से से धुआं निकलना शुरू हो गया। चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही कार में तेज लपटें उठने लगीं। कार में मौजूद परिवार के सभी चार सदस्य तत्काल बाहर निकल आए। देखते ही देखते आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के दौरान चौराहे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। 
विज्ञापन


सीओ बन्नादेवी धनंजय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार काफी हद तक जल चुकी थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें