फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनप्रतिनिधि के गनर ने किशनपुर तिराहे पर बाइक सवार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी इलाके के किशनपुर तिराहे पर शनिवार की शाम को एक बाइक में कार सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। बाइक सवार ने विरोध किया तो कार सवार ने खुद को एक माननीय का गनर बताते हुए युवक को पीट दिया।
विज्ञापन

रजत यादव निवासी धनीपुर किसी काम से किशनपुर, क्वार्सी जा रहा था। किशनपुर तिराहा, रामघाट रोड पर बाइक में कार सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। इस पर दोनों में विवाद हो गया। कार सवार ने खुद को एक माननीय का गनर बताते हुए युवक को थप्पड़ मार दिया। इसकी जानकारी युवक ने बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह के नाती छात्रनेता अजय सिंह को दे दी। मौके पर पहुंच अजय ने कार सवार को क्वार्सी पुलिस से पकड़वा दिया। बाद में माननीय को गनर के थाने में पहुंचने की जानकारी हुई तो वह भी थाने पहुंच गए। दोनों पक्षों में आपसी सुलह कराने की कोशिश की गई। मगर, बाइक सवार ने गनर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर क्वार्सी के समझौता न होने की सूरत में युवक की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें