फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भैंस की टक्कर से महिला पर गिरा पिलर, मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो गुड्डूदेवी - फोटो : samvad
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सांकरा के मजरा नगला सड़क में मंगलवार सुबह भैंस ने ईंटों के पिलर में टक्कर मार दी, इससे पिलर टूटकर महिला गुड्डी देवी (43) के ऊपर गिर गया। मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। हादसे के समय गुड्डी देवी घर पर पशुओं के नीचे झाड़ू लगा रही थी।इस दौरान उनकी भैंस ने ईंट के पिलर में टक्कर मार दी। इससे पिलर टूटकर महिला के ऊपर गिर गया और उसके नीचे महिला दब गई। महिला की चीख सुनकर परिजन दौड़े और महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका अपने पीछे पति सहित चार बेटों को रोता-बिलखता छोड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें