दिल्ली से हरदाई जा रही केसरबाग डिपो की रोडवेज बस में एक यात्री की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। सीओ संजीव तोमर ने बताया कि रविवार रात 11:30 बजे रोडवेज बस सवारियों को लेकर दिल्ली से हरदोई जा रही थी। रास्ते में हरदोेई के थाना बेहटा गोकुल के गांव पड़नी निवासी राजू (40) पत्नी ममता व दो बच्चों के साथ जा रहे थे। हाईवे गभाना बाईपास पर राजू के पेट में अचानक दर्द उठा और बस में ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को बस से ही घर ले गए।