फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मौत के दस दिन बाद दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रनिहाल में बीती एक अक्तूबर को हुई व्यक्ति की मौत के मामले में दस दिन बाद शनिवार को पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महिला रेखा देवी ने बताया कि एक अक्तूबर की दोपहर करीब 12:30 बजे गांव के बाहर शराब के ठेके पर उसके चचेरे देवर धर्मेंद्र ने पति विजेंद्र को शराब पिलाई। आरोप है कि इसके बाद उसे पीटा। अचेत हालत में उसे बाइक बैठाकर घर लाया और छोड़कर चला गया।
विज्ञापन


कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। महिला का आरोप है कि अगले दिन गांव में चर्चा होने पर उसे पता चला कि शराब पिलाने का बाद उसे पीटा गया था। मामले में थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें