क्षत्रिय समाज के लोगों ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला दहन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा को सौंपा।
राणा सांगा पर की गई टिप्पणी को लेकर सपा के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन के प्रति क्षत्रिय समाज का आक्रोश जारी है। अलीगढ़ में थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव नानऊ के नहर पुल स्थित बाजार में 3 अप्रैल को क्षत्रिय समाज के लोगों ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला दहन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा को सौंपा।
सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सुमन द्वारा राणा सांगा पर की गई टिप्पणी पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। पुतला दहन करने वालों में अकराबाद ब्लाॅक प्रमुख ठा. राहुल सिंह, सहकारी समिति के अध्यक्ष नीरज शर्मा, मनोज सिंह, भाकियू भानु गुट के जिला उपाध्यक्ष ठा. अशोक सिंह, बच्चूसिंह, अजय प्रताप सिंह, तनुज प्रताप सिंह, ऋषिपाल सिंह, रनवीर सिंह, किशन सिंह, शक्ति सिंह, प्रशांत सिंह, अनुज सिंह, जीतू सिंह आदि मौजूद रहे।