फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एएमयू के आरएम हॉल में युवक को मारी गोली, हमलावर फरार

Sat, 04 Feb 2023 01:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू के आरएम हॉल में अमरोहा के रहने वाले युवक को गोली मार दी गई। इसके बाद हमलावर भाग गया। जख्मी युवक को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घायल छात्र से पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली, मगर उसने किसी पुराने विवाद से इन्कार कर दिया। फैजान ने खुद को एएमयू से बीई पास छात्र बताया है।
विज्ञापन
गाेली लगने से घायल युवक उपचार के दौरान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के आरएम हॉल में शुक्रवार रात करीब दस बजे अमरोहा के रहने वाले युवक को गोली मार दी गई। इसके बाद हमलावर भाग गया। शोरशराबे पर जुटे छात्र जख्मी युवक को जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां उसको भर्ती कराया गया है। इधर, देर रात तक इंतजामिया यह स्पष्ट नहीं कर पाया कि घायल युवक एएमयू का छात्र है या नहीं। फिलहाल, जांच की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


घटनाक्रम रात करीब 10 बजे का है। अमरोहा का फैजान आरएम हॉल में था। आरोप के अनुसार, इसी बीच वहां खालिद चौधरी नाम का युवक आया और आते ही फैजान से गाली-गलौज करते हुए तमंचे से गोली मार दी। गोली फैजान के पेट में लगी है। इसके बाद खालिद भाग गया। शोर सुनकर छात्र एकत्र हो गए और सूचना पर प्रॉक्टर टीम भी पहुंच गई। आनन-फानन में एएमयू इंतजामिया ने फैजान को जेएन मेडिकल काॅलेज भिजवाया।

विज्ञापन


सूचना पर सीओ तृतीय व इंस्पेक्टर सिविल लाइंस भी पहुंच गए। घायल छात्र से पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली, मगर उसने किसी पुराने विवाद से इन्कार कर दिया। फैजान ने खुद को एएमयू से बीई पास छात्र बताया है और आगे की पढ़ाई की तैयारी करने की जानकारी दी।
विज्ञापन


इधर, एएमयू के डिप्टी प्रॉक्टर प्रो. नवाज जैदी का कहना है कि फैजान छात्र है या नहीं, यह जांच के बाद उजागर होगा। पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है। सीओ तृतीय शिवप्रताप सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। मौखिक बयान में खालिद चौधरी का नाम उजागर हुआ है। जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें