फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल बजट : अलीगढ़-हरदुआगंज फ्लाई ओवर निर्माण को 102 करोड़ मिले

Sat, 04 Feb 2023 01:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ने इस बार आम बजट में आधुनिकता की ओर कदम बढ़ाया है। बजट में अलीगढ़ -हरदुआगंज फ्लाई ओवर निर्माण को इस वित्तीय वर्ष में 102 करोड़ रुपये की धनराशि मिली है। 22 किलोमीटर लंबे इस फ्लाई ओवर के निर्माण पर करीब 1179 करोड़ की लागत आएगी। इसी तरह दाऊद खां ओवर ब्रिज के अधूरे पड़े कार्य को पूरा करने को 75 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। इस ब्रिज के निर्माण पर 448.99 करोड़ की लागत आएगी। इसी तरह गाजियाबाद से कानपुर के बीच कवच बनेगा। जिसमें फेंनशिंग की जाएगी।
विज्ञापन

अलीगढ़ के मुसाफिरों को मांगों के अनुरूप भले ही राजधानी समेत कुछ नई ट्रेनों की सौगात न मिली हो, लेकिन अलीगढ़ जंक्शन परिक्षेत्र में करोड़ों की लागत से नए निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेनें चलेंगी। अभी तक ट्रेनें 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से संचालित हो रही थीं।
अभी तक दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थीं। बजट में उन्हें 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने की योजना तैयार की गई है। इस स्पीड से दिल्ली से हावड़ा की दूरी मात्र 12 घंटे में पूरी की जा सकेगी। बजट को लेकर रेलवे की शुक्रवार को जारी हुई पिंक बुक से इन योजनाओं का पिटारा खुला है।
विज्ञापन

आम बजट में नए पुलों के निर्माण, पुरानी योजनाओं को पूरा कराने, यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी, रेलवे ट्रैक के अनुरक्षण, नवीनीकरण, बिजली क्षमता के विस्तार, ट्रैक के दोहरीकरण, तीसरी एवं चौथी रेलवे लाइन के लिए बजट जारी किया गया है। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों के साथ मेट्रो स्टेशनों के एकीकरण, गिट्टी रहित ट्रैक, त्वरित जल व्यवस्था प्रणाली की स्थापना, गुड्स शेड में अवसंरचना के उन्नयन एवं आधुनिकीकरण, रेलवे प्लेटफार्मों पर एक्स्क्लेटर, सीवेज ट्रीटमंट संयंत्र, स्टेशनों पर लिफ्ट के प्रावधान, दिव्यांगजन एवं अन्य यात्रियों की सुविधाओं के लिए बजट में विशेष प्रावधान किया गया है।
हालांकि इनमें से अधिकांश योजनाओं पर काम पूरा होने की कगार पर है और शेष बचे कार्यों के लिए बजट राशि जारी की गई है। अलीगढ़ जंक्शन पर नियंत्रण केंद्र, इनडोर उपस्कर, रिकार्डिंग प्रणाली, नियंत्रक के निर्माण, अलीगढ़-कानपुर स्वचालित सिंग्नलिंग प्रणाली, दूसरी ब्लॉक रेक, साइडिंग, सीडी, साइडिंग में माल रोड, शिफ्टिंग एवं सिटी साइड पर यात्री पार्सल का निर्माण होगा।
बजट में रेलवे को आधुनिकता की ओर ले जाते हुए यात्री सुविधाओं में सुधार, क्षमता विस्तार के साथ ही संरक्षा पर जोर दिया गया है, इसका यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। - अमित मालवीय, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर- मध्य रेलवे
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें