फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के घर पहुंचे व्यक्ति की शराब पीकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार की शाम गांव सपेराभानपुर में अपने दोस्त के घर पहुंचे एक व्यक्ति की शराब पीने से मौत हो गई। किसी ने पुलिस को हत्या की सूचना दे दी जिस पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि मृतक के परिवार वालों ने किसी तरह की कार्यवाही न करने की बात कही है।
विज्ञापन

महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव तालसपुर निवासी 55 वर्षीय नन्नू पुत्र बलवीर सिंह बुधवार की शाम अपने दोस्त यशपाल पुत्र बाबूलाल निवासी सपेराभानपुर के यहां जाने की बात कहकर घर से निकले थे। बताते हैं कि देर शाम सपेराभानपुर पहुंचने के बाद वह दोस्त के साथ देर रात तक मंदिरों में घूमे। इसके बाद शराब पीकर सो गए। सुबह उनका शव चारपाई पर पड़ा मिला। यशपाल ने परिवार वालों को सूचना दी तो मृतक की पत्नी हत्या का आरोप लगाने लगी। हालांकि मृतक के पुत्र स्वाभाविक मौत होने की बात मान रहे थे। पुलिस को देखकर मृतक के परिवार वाले कार्यवाही से मना करने लगे। थाना पुलिस के अनुसार मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें