फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में आए युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
जितेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : CHHARRA
विज्ञापन
गाजीपुर-बरला मार्ग पर टीकरी स्थित जाहरवीर मंदिर के निकट बुधवार रात ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत व दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बुलंदशहर के गांव चोढेरा निवासी जितेंद्र पुत्र गजाधर सिंह गांव खेराबाद में शादी समारोह में आया था। खेराबाद से राजू पुत्र राजकुमार व अंशू पुत्र राजवीर के साथ जितेंद्र बाइक पर सवार होकर बुधवार रात दस बजे अपनी ससुराल बरला जा रहा था। तभी गाजीपुर-बरला पर गांव टीकरी स्थित जाहरवीर मंदिर के निकट सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राजू व अंशू को छर्रा स्थित चिकित्सालय भेजा। जबकि गंभीर रूप से घायल जितेन्द्र को अलीगढ़ भेजा।
जहां उपचार के दौरान जितेन्द्र की मौत हो गई। जितेंद्र की गांव खेराबाद में ननिहाल था। वह मौसी के बेटे की शादी में आया था। मृतक नोएडा में सिलाई का कार्य करता था। कोतवाली प्रभारी सर्वेश कुमार ने बताया कि मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया गया है। शेर सिंह की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रैक्टर पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें