फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

विज्ञापन
मधुसूदन का फाइल फोटो। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के बन्नादेवी इलाके के खैर बाईपास पर शनिवार देर शाम को एक रोडवेज बस की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई है। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज बाइक नंबरों के आधार पर उसकी शिनाख्त कर परिवार को सूचित किया। मौत की खबर पाते ही परिवार में कोहराम मच गया। रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन

मधुसूदन (35) पुत्र स्व. जोगेंद्र सिंह निवासी जिरौली डोर, लोधा की एलमपुर में डेयरी का कारोबार है। मधुसूदन देर शाम को दुकान से घर को जाने को बाइक पर सवार होकर निकला था। खैर बाईपास पर पीछे से आती एक तेज रफ्तार कासगंज डिपो की बस ने उसे रौंद दिया। युवक को रौंदकर बस चालक गाड़ी सहित फरार हो गया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही बाइक नंबरों के आधार पर मृतक के परिवारीजनों को सूचना दी। सूचना पर परिवार वाले आ गए। पत्नी रीना ने बताया कि वह दो बच्चों के पिता थे। अज्ञात बस चालक के खिलाफ तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर बन्नादेवी के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारीजनों को सौंप दिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा अज्ञात बस चालक के खिलाफ दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें