फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के संग घूमने गए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के सुरेंद्र नगर से सटी दुर्गेश कॉलोनी से दोस्तों संग वृंदावन घूमने गए युवक की बृहस्पतिवार रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। दोस्तों की मानें तो लौटते समय शराब पीने के दौरान अचानक तबियत खराब हो गई थी और अचेत होने पर दोस्त उसे उसके दरवाजे पर छोड़कर भाग गए। जब परिवार वाले उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे तो मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार क्वार्सी क्षेत्र की दुर्गेश कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय आशू पुत्र चंद्रपाल सैनी मामू भांजा में एक मोबाइल शॉप पर नौकरी करता था। बुधवार को वह दो दोस्त मोनू व पवन संग वृंदावन घूमने गया था। वहां से लौटते में अपनी बहन के घर मथुरा में रुका, वहां खाना खाने के बाद रात 9 बजे अलीगढ़ के लिए तीनों चल दिए। इसके बाद दोस्तों ने बताया है कि रास्ते में तीनों ने शराब पी। इसी दौरान अचानक गिरने से आशु अचेत हो गया। जिसे दोनों दोस्त किसी तरह घर लाए और दरवाजे पर छोड़कर चले गए।
जब परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। इंस्पेक्टर क्वार्सी विनोद कुमार के अनुसार मामला अभी जांच में है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। दोनों दोस्त हिरासत में हैं। पूछताछ की जा रही है और तथ्य जुटाए जा रहे हैं। उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें