फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भरतुआ में सांड़ के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की तमाम हायतौबा के बावजूद जिले के ग्रामीण अंचल में बेसहारा विचरण करता गोवंश जानलेवा साबित हो रहा है। अब क्वार्सी के गांव भरतुआ में शनिवार मध्य रात्रि में सांड़ ने बुजुर्ग महिला को उठाकर पटक दिया और बचाने आए युवक को भी जख्मी कर दिया। इस दौरान पेट में सींग लगने से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसकी क्वार्सी के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया है। इधर, ग्रामीणों ने सुबह सांड़ को बांधकर इगलास की गोशाला में भिजवाया है।
विज्ञापन

ग्रामीण बताते हैं कि गांव भरतुआ निवासी मजदूर परिवार से ताल्लुक रखने वाली 65 वर्षीय दुलारी देवी पत्नी मसीचरन अपने भतीजे सुधीर के साथ घर से कुछ दूरी पर जानवरों की रखवाली के लिए रोजाना की तरह घेर में सो रही थीं। रात करीब दो बजे महिला लघुशंका के लिए घेर के बाहर आईं तो वहां घूम रहे सांड़ ने महिला पर हमला बोल दिया और उठाकर पटक दिया। इस दौरान महिला की चीख पर सुधीर बाहर निकला तो सांड़ ने उसे भी जख्मी कर दिया। चीख पुकार पर जगार होने पर और ग्रामीण एकत्रित हो गए। मगर तब तक पेट में सींग घुसने के कारण महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों घायलों को तत्काल परिवार के लोग क्वार्सी के ट्रामा सेंटर लेकर आए। वहीं ग्रामीणों ने घेराबंदी कर सांड़ को बंधक बनाने के बाद वाहन में लादकर इगलास गोशाला पहुंचाया। इधर, दिन निकलते ही महिला को मृत घोषित कर दिया गया। नर्सिंग होम की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिवार को सौंप दिया। महिला की मौत पर परिवार शोक में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें