फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: धर्म छिपाकर महिला से शादी का वादा कर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
जिला अस्पताल में पुलिस से वार्ता करतीं पूर्व महापौर शकुंतला भारती। - फोटो : samvad
विज्ञापन
कोतवाली नगर क्षेत्र के जयगंज निवासी युवक ने अपना धर्म छिपाकर पहले गाजियाबाद की महिला को प्रेमजाल में फंसाया, फिर शादी का वादा कर उसे होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि होटल संचालक ने भी महिला संग दुष्कर्म किया। महिला किसी तरह बृहस्पतिवार को होटल के बाहर निकली तो युवक ने उसे और उसके बेटे को बीच सड़क पर जमकर पीटा।
विज्ञापन



सड़क पर पिटाई होते देख पहुंचे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पहले उसकी धुनाई की, फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घायल मां-बेटे को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि गाजियाबाद निवासी 35 वर्षीय महिला के पति की करीब एक साल पहले मृत्यु हो चुकी है। महिला के पास दो साल का बेटा भी है।


महिला के प्रेम संबंध किसी तरह से थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के जयगंज इलाके के युवक आदिल से हो गए। आदिल अक्सर कामकाज के सिलसिले में गाजियाबाद आता-जाता रहता है। करीब 15 दिन पहले आदिल महिला व उसके दो साल के बच्चे को साथ लेकर अलीगढ़ आ गया। युवक ने खुद को हिंदू बताकर उससे शादी का वादा किया। आरोपी ने उसे गांधी पार्क क्षेत्र के बाैनेर के पास एक होटल में ठहराया।
विज्ञापन



महिला का आरोप है कि होटल में युवक आदिल ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और अपना धर्म भी छिपाया। इधर, होटल संचालक ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसे पता चला कि युवक आदिल मुस्लिम है, तो उसने विरोध किया। इसी बात पर आरोपी ने उसको और उसके बेटे को पीटा। पुलिस युवक को थाने ले आई। यहां एसपी सिटी आदित्य बंसल, सीओ बन्नादेवी धनंजय सिंह पहुंचे। महिला ने बताया कि युवक उसका मंगलसूत्र और करीब तीन लाख रुपये भी ले चुका है। यहां पूर्व मेयर शकुंतला भारती समेत अन्य भाजपाई भी पहुंच गए। उन्होंने दोषी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


पूर्व मेयर ने जाना महिला का हाल

इस प्रकरण की जानकारी पर पूर्व मेयर शकुंतला भारती एवं अन्य भाजपाई जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने महिला व उसके तीन साल के बच्चे से मामले में जानकारी ली। पूर्व मेयर ने आरोप लगाया कि युवक महिला को अपना धर्म व पहचान छिपाकर लाया था। वह उस पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था। महिला ने इसका विरोध किया तो उसे पीटा गया। युवक के अलावा एक युवक व युवती भी उसके साथ थे। उन्होंने युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।



आपत्तिजनक हालत में मिला युवक

पूर्व मेयर की शिकायत पर महिला व दूसरे युवक की तलाश में पुलिस बाैनेर स्थित होटल पहुंची। यहां तलाशी में महिला व युवक तो नहीं मिले, लेकिन एक अन्य कमरे में एक युवक आपत्तिजनक हालत में मिला। पुलिस इस युवक को भी पकड़कर थाने ले आई है। देर रात तक मामले में पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी।


एसपी सिटी आदित्य बंसल ने जिला अस्पताल पहुंचकर महिला से पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि महिला अभी अचेत अवस्था में है और अधिक जानकारी देने की स्थिति में नहीं है। होटल अगर नियमानुसार नहीं होगा, तो होटल पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें