फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवारों को रौंदा, दो माह के बच्चे सहित युवक की मौत

विज्ञापन
आगरा रोड पर गांव बढार के पास सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद जिला अस्पताल में लगी भीड़। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

सादाबाद क्षेत्र में सोमवार को एक बाइक पर सवार चार लोेगों को ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंद दिया। इस घटना में दो महीने के बच्चे सहित एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दो अन्य को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से एक युवक गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम को कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव संटीकरा निवासी रवेंद्र पुत्र भोलेशंकर अपने दो माह के बेटे दिव्यांशू को दवा दिलवाने के लिए बाइक से सादाबाद ले गए। उनके साथ पत्नी मधू और भाई वीरेंद्र उसी बाइक पर गए थे। दवा लेकर लौटते वक्त बढ़ार के निकट सामने आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को रौंद दिया। इस घटना के बाद चालक मौके पर ही ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़कर भाग गया। बाइक सवार वीरेंद्र, रवेंद्र, मधू और दो माह के बच्चा घायलावस्था में सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टर ने वीरेंद्र और दो माह के दिव्यांशू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रवेंद्र को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें