फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अंडला में ठंडी बीयर नहीं देने पर ठेके के सेल्समैन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव अंडला स्थित शराब के ठेके के सेल्समैन को कुछ युवकों ने ठंडी बीयर नहीं देने पर पीटकर घायल कर दिया। एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव तेहरा के सूरज ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 19 अक्तूबर की रात करीब 9:30 बजे चिंतामणि ठेके पर बीयर लेने आया था। ठंडी बीयर न मिलने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर वह मारपीट पर उतारू हो गया और घर से तीन और लोगों को बुलाकर उसे लाठी-डंडों से पीटकर घायल करने केसाथ जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। बाद में कुछ लोगों ने उसे बचाया। पुलिस ने पीड़ित को उपचार के लिए भेजा और तहरीर के आधार पर आरोपी चिंतामणि एवं अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी दुष्यंत तिवारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें