फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: डेढ़ घंटे का सफर अब 30 मिनट में हो सकेगा पूरा

विज्ञापन
जर्जर हालत में विजयगढ़-सासनी मार्ग। संवाद  - फोटो : samvad
विज्ञापन

विज्ञापन
डेढ़ घंटे का सफर अब 30 मिनट में पूरा होगा। विजयगढ़ से सासनी के 16 किलोमीटर के बदहाल मार्ग को बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मार्ग में पड़ने वाली पुलियों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है और शीघ्र सड़क बनना शुरू हो जाएगा। ऊबड़-खाबड़ और गड्ढायुक्त इस मार्ग पर सासनी तक पहुंचने में 90 मिनट का समय लग जाता था, जो अब 30 मिनट में पूरा हो सकेगा।
विजयगढ़-सासनी मार्ग की हालत इतनी खराब थी कि लोग कोसते हुए इस मार्ग से निकलते थे लेकिन टेंडर पास होने के बाद इस मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सबसे पहले थिरामई के पास टूटी पड़ी पुलिया का निर्माण शुरू किया गया है। लेकिन सड़क बनना अभी शुरू नहीं हुआ। एक्सईएन संजीव कुमार वर्मा ने बताया एग्रीमेंट मार्च के महीने में कंपलीट बन चुका है। ठेकेदार लगातार कह रहा है दो-चार दिन में काम शुरू कर देंगे, इसी बात को कहते कहते एक महीने गुजर गया, वैसे ठेकेदार ने सड़क बनाने के लिए एक खेत को निर्माण सामग्री रखने के लिए ले लिया है। ठेकेदार का कहना है इस महीने में विजयगढ़-सासनी मार्ग बनना शुरू कर देंगे यह करीब एक साल का प्रोजेक्ट है, यह सड़क 5:30 मीटर चौड़ी बनेगी।
विज्ञापन


विजयगढ़-अकराबाद सड़क निर्माण बीच में रुका

कस्बा से अकराबाद मार्ग 12 किलोमीटर का है, यहां कुछ दिन पूर्व इस सड़क के बनने का कार्य शुरू हुआ। करीब चार-पांच किलोमीटर बनने के बाद किसी कारणवश यह कार्य रुक गया। दीपपुर के पास पुलिया का निर्माण चल रहा है। इस पुलिया को बनाने के लिए पास में मिट्टी डालकर अस्थाई मार्ग बनाया है। तीन दिन पूर्व एक ट्रैक्टर अस्थाई मार्ग पर फंस गया और यहां कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही वहीं कीरतपुर पर पुलिया का निर्माण पूरा हो चुका है।



विजयगढ़-सासनी मार्ग की स्थिति बहुत ही खराब है। इसे तय करने में डेढ़ घंटे लग जाते हैं लेकिन रोड बनने के बाद सासनी पहुंचने में आधा घंटे का समय लगेगा। सुनील कुमार, कुरहला

विजयगढ़ से अकराबाद मार्ग 4-5 किलोमीटर तो बना दिया है लेकिन पता नहीं किस कारण कार्य रुक गया है, इसकी वजह से कहीं-कहीं तो सड़क इतनी खराब है वाहन चलाना दुष्वार हो रहा है। आकाश कुमार, सिंहपुर
विज्ञापन


मेरा रोजाना सा अलीगढ़ आना-जाना है लेकिन खराब सड़क के कारण सासनी होकर नहीं मुझे सीहोर होते हुए अलीगढ़ जाना पड़ता है, अब सड़क बनेगी तो राहत मिलेगी। योगेंद्र कुमार प्रधान, वररहद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें