फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के चक्कर में करा ली नसबंदी

Sat, 26 Nov 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
नोटबंदी के चक्कर में करा ली नसबंदी - फोटो : पंकज रावत
विज्ञापन
गरीब की मजदूरी पर नोटबंदी की बड़ी चोट लगी है। एक मजदूर को कई दिनों से काम नहीं मिला। लोगों के आगे हाथ फैलाए फिर भी रुपये का इंतजाम नहीं हुआ तो वह नसबंदी कराने पहुंच गया। चूंकि पुरुष नसबंदी में सरकार दो हजार रुपये देती है, इसलिए इन दो हजार रुपये के लिए मजदूर ने शुक्रवार को नसबंदी कराई।
विज्ञापन

गांव नहरौला निवासी पूरन शर्मा पुत्र सत्यप्रकाश ने बताया कि परिवार में दो बेटे, एक बेटी, मूक-बधिर पत्नी है। उसके पास न खेत है, न ही रहने के लिए मकान। कोई मदद भी नहीं कर रहा। ग्राम प्रधान से भी कई बार सहायता मांग चुका है, लेकिन उन्होंने भी सहायता नहीं की। नोटबंदी के बाद से काम नहीं मिला। घर पर रोटी खाने के लाले पड़ रहे हैं। नसबंदी कराने पर दो हजार रुपये मिलते हैं, इसीलिए वह नसबंदी कराने आया है। नसबंदी पर मिलने वाले दो हजार रुपये उसके बैंक खाते में 48 घंटे बाद पहुंचेंगे। वह पत्नी को भी साथ लाया था, क्योंकि महिला नसबंदी पर भी सरकार 1400 रुपये देती है लेकिन उसकी पत्नी ने सिर हिलाकर नसबंदी कराने से मना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें