फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ में बनेगी बारूद की तिजोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
देश की सेना के लिए हथियार और रक्षा उपकरण बनाने वाले एक बड़े गढ़ के रूप में अलीगढ़ उभर रहा है। इसी कड़ी में, उत्तर प्रदेश औद्योगिक रक्षा कॉरिडोर के अलीगढ़ नोड (करसुआ) में सिंडिकेट इनोवेशन्स इंटरनेशनल लिमिटेड ने विस्फोटक भंडारण मैगजीन (बारूद और संवेदनशील सैन्य सामग्री को सुरक्षित रखने की हाई-टेक तिजोरी) बनाने की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए कंपनी ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर स्थानीय अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की मांग की है।
विज्ञापन


सेना के लिए साजो-सामान बनाने में कुछ ऐसे विस्फोटक और रसायनों की जरूरत होती है, जिन्हें बेहद सुरक्षित और कड़े मानकों के बीच रखना पड़ता है। सिंडिकेट इनोवेशन्स कंपनी अलीगढ़ नोड के प्लॉट नंबर 18 पर यही सुरक्षित स्टोरेज बनाने जा रही है। इस प्रोजेक्ट की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसे देश में विस्फोटकों की सबसे बड़ी निगरानी संस्था मुख्य विस्फोटक नियंत्रक, नागपुर से पहले ही ग्रीन सिग्नल मिल चुका है। नागपुर कार्यालय ने बीते 14 मई, 2026 को ही इस परियोजना को तकनीकी और सुरक्षा के लिहाज से बिल्कुल सुरक्षित मानते हुए अपनी मंजूरी दे दी थी। अब बस स्थानीय जिला प्रशासन से एनओसी मिलना बाकी है, जिसके लिए कंपनी ने जमीन के कागजात और स्वीकृत नक्शे प्रशासन को सौंप दिए हैं।



कंपनी के निदेशक अशोक राय ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि देश की सुरक्षा और क्षेत्रीय विकास के रणनीतिक महत्व को देखते हुए यह एनओसी जल्द से जल्द जारी की जाए। स्थानीय प्रशासन भी इस दिशा में तेजी से काम कर रहा है। डिफेंस कॉरिडोर के पूरी तरह विकसित होने के बाद आत्मनिर्भर भारत को नई उड़ान मिलेगी। स्थानीय युवाओं के लिए नौकरियों के अवसर होंगे। अलीगढ़ के छोटे और मध्यम उद्योगों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन






प्रस्तावित परियोजना से डिफेंस कॉरिडोर में रक्षा विनिर्माण से जुड़ी आधारभूत सुविधाएं और मजबूत होंगी। यूपीडा के अनुसार इससे निवेश, औद्योगिक गतिविधियों एवं रोजगार सृजन को नई गति मिलेगी। अलीगढ़ डिफेंस कॉरिडोर प्रदेश को रक्षा उत्पादन के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन


- एसपी सिंह, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, यूपीडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें