फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दो लाख ईंटों के नाम पर दस लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी लाल सिंह उर्फ लाला ने दो लाख ईंटें बेचने के नाम पर दस लाख रुपये की ठगी किए जाने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि उन्होंने जलालपुर निवासी गजेंद्र सिंह और चंद्रवीर सिंह से चौधरी ईंट उद्योगॉ हजियापुर से दो लाख ईंटें खरीदने का सौदा किया था। इसके लिए तीन सितंबर 2025 को दस लाख रुपये नकद दिए गए, जिसकी पक्की रसीद भी दी गई। आरोप है कि रकम लेने के बाद न तो ईंटों की आपूर्ति की गई और न ही रुपये लौटाए गए। उल्टा रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि भट्ठा मालिक कई अन्य लोगों से भी लाखों रुपये एडवांस लेकर धोखाधड़ी कर चुके हैं। एसएसपी के आदेश पर टप्पल थाना पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें