गांव मलसई में टेंट की दुकान पर टेंट स्वामी और गांव हसनपुुर के ग्राहक के बीच हुई मारपीट में दुकानदार और ग्राहक घायल हो गए। घायलों को थाना पुलिस ने उपचार के लिए छर्रा के अस्पताल भिजवाया है।
पुलिस के अनुसार, मलसई में मुकेश कुमार पुत्र रामजी की टेंट की दुकान है। 19 अप्रैल को गांव हसनपुर निवासी एक व्यक्ति अपनी बेटी की शादी के लिए टेंट का सामान 12 हजार रुपये में तय कर ले गया था। 21 की बजाय 22 अप्रैल को सामान देने पहुंचा तो कुछ सामान कम था। दुकानदार ने खोए सामान के रुपये मांगे तो विवाद हो गया। आरोप है ग्राहक ने फोन कर अपने गांव से कई लोग मलसई बुलवा लिए। दोनों ओर से मारपीट होने लगी। ग्रामीणों ने ग्राहक और उसके साथ आए लोगों के साथ जमकर मारपीट की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिट रहे लोगों को बचाया और घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं, इंस्पेक्टर सरिता सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।