फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: राम-रावण के बीच होगा घमासान

विज्ञापन
नुमाइश मैदान में रखा रावण का पुतला। संवाद
विज्ञापन
शहर में चल रहे रामलीला महोत्सव के तहत मंगलवार को विजयादशमी (दशहरा) पर होने वाले रावण, कुंभकरण एवं मेघनाद के पुतले के दहन को लेकर नगर निगम व प्रशासनिक स्तर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नुमाइश मैदान, नगला बरौला, भमोला सहित जिले भर में 400 से अधिक स्थानों पर रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
विज्ञापन


एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि प्रशासन ने मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पूरे मैदान में बैरिकेडिंग कराई गई है। यातायात व्यवस्था को लेकर भी पुलिस ने रूट चार्ट को अंतिम रूप दे दिया है। जीटी रोड पर जाम न लगे इसकी व्यवस्था की गई है। भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।


श्री राम गोशाला समिति के अध्यक्ष विमल अग्रवाल ने बताया कि पुतला दहन से पूर्व राम-रावण में घमासान होगा। शोभायात्रा में 100 से अधिक झांकियां एवं बैंडबाजे शामिल रहेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम, एसएसपी समेत पुलिस प्रशासनिक अधिकारी, सासंद, विधायक, मेयर आदि सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन




दो जोन व 11 सेक्टरों में बंटा रहेगा नुमाइश मैदान

शहर में विजयदशमी पर्व एवं दशहरा मेले में उमड़ने वाले अपार जनसमूह को लेकर पुलिस-प्रशासनिक स्तर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विजयदशमी पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पथ संचलन एवं विभिन्न शोभायात्रा भी पुलिस की देखरेख में निकाली जाएंगी। एसएसपी नीरज कुमार जादाैन के अनुसार इस बार नुमाइश मैदान में त्रिस्तरीय सुरक्षा के लिए पुलिस, पीएसी एवं आरएएफ को तैनात किया जाएगा।

रामलीला मैदान से राम समेत अन्य झांकियां शहर में भ्रमण के बाद नुमाइश मैदान पहुंचेगी। पूरे आयोजन स्थल पर चारों ओर से सुरक्षा घेरा होगा। दोपहर से ही सुरक्षा जांच के बाद रावण पुतला दहन स्थल को सुरक्षा घेरे में ले लिया जाएगा। इसके बाद आयोजन के समय प्रवेश चेकिंग आदि के बाद ही होगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 500 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। सादे पोशाक में भी पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।


पूरे कार्यक्रम स्थल को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। पूरे परिसर को दो जोन एवं 11 सेक्टरों में बांटा गया है। उन्होंने कहा कि मेले में किसी प्रकार के शस्त्र प्रदर्शन पर कड़ी कार्रवाई होगी। एसएसपी ने बताया कि जिले भर में अलर्ट जारी किया गया है। थाना स्तर से लेकर चौकी एवं बीट स्तर पर निगरानी रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रहेगी। गड़बड़ी पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
...............
तीर लगते ही तिलमिलाएगा रावण, घूरेगा मेघनाद, गूंजेगा कुंभकरण का अट्टाहास
संवाद न्यूज एजेंसी
अलीगढ़। असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक माने जाने वाला दशहरा मंगलवार को पूरे उल्लास के साथ मनाया जाएगा। नुमाइश मैदान पर दशहरा मेले का आयोजन होगा। परंपरा के अनुसार, दशहरे पर राम द्वारा रावण से युद्ध करने के बाद कुंभकरण और मेघनाद का वध किया जाएगा इसके बाद पुतलों का दहन किया जाएगा।
शहर के अचलताल स्थित रामलीला मैदान में चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव में हमेशा की तरह इस बार भी रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले खास होंगे। नुमाइश मैदान में पुतले तैयार कर रहे कस्बा बराैली के मुस्लिम परिवार से जुड़े जाहिद ठेकेदार ने बताया कि रावण का पुतला 75 फीट, कुंभकरण 65 फीट व मेघनाथ का पुतला 60 फीट का होगा।
रावण का पुतला भगवान राम का तीर लगते ही तिलमिलाएगा। आंखों से अंगारे निकलेंगे और नाभि से खून की धार बहेगी। रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतले जोरदार ठहाके लगाने के साथ ही चारों ओर अपनी गर्दन भी घुमाएंगे, उनकी गर्जना से पूरा मैदान गूंज उठेगा। इतना ही नहीं तीनों पुतलों की ढ़ाल भी घूमती दिखाई देगी। इन दृश्यों को देख दर्शक रोमांचित होंगे। इसके बाद नयनाभिराम आतिशबाजी भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें