फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बेटे का जन्मदिन मनाने पहुंचे पिता की हादसे में मौत, परिवार में छाया मातम

Tue, 28 Jan 2025 01:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बेटे का जन्मदिन मनाने पिता पनैठी गए थे। केक काटने के बाद शाम करीब साढ़े सात बजे दो परिचितों को सड़क पार कराने के बाद वह लौटने लगे तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन टक्कर मारकर निकल गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पनैठी में बेटे का जन्मदिन मनाने पहुंचे पिता की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


गांव इमलानी निवासी राहुल कुमार (34) पुत्र भीमसेन हलवाई का काम करते थे। पत्नी मनोरमा देवी पनैठी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं और अपने दोनों बच्चों के साथ पनैठी में रहती हैं। 25 जनवरी को उनके बेटे दिव्य का जन्मदिन था।

राहुल बेटे का जन्मदिन मनाने पनैठी गए थे। केक काटने के बाद शाम करीब साढ़े सात बजे दो परिचितों को सड़क पार कराने के बाद वह लौटने लगे तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन टक्कर मारकर निकल गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें