फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गंगा उत्सव पर सांकरा घाट पर चला स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
सांकरा गंगा घाट पर सफाई अभियान में मौजूद गंगा समिति के सदस्य ज्ञानेश शर्मा व अन्य। - फोटो : samvad
विज्ञापन
राष्ट्रीय गंगा उत्सव के अवसर पर बुधवार को जिला गंगा समिति अलीगढ़ की ओर से बिजौली ब्लॉक के सांकरा गंगा घाट पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें सफाई कर्मचारियों के साथ सैकड़ों गंगा प्रहरियों, गंगा भक्तों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्रमदान किया। अभियान के दौरान घाट पर फैले कूड़े-कचरे और पूजा सामग्री को हटाया गया।
विज्ञापन

गंगा समिति के सदस्य ज्ञानेश शर्मा ने दुकानदारों और श्रद्धालुओं से घाट पर कूड़ा न फेंकने की अपील की। उन्होंने कहा कि गंगा को स्वच्छ रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। एडीओ पंचायत लक्ष्मीनारायण ने कहा कि गंगा संरक्षण केवल आस्था का विषय नहीं है, बल्कि पर्यावरण और जनजीवन से भी जुड़ा है। कार्यक्रम के अंत में परियोजना अधिकारी आलोक कुमार ने उपस्थित लोगों को गंगा घाट स्वच्छ रखने, प्लास्टिक का प्रयोग कम करने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प दिलाया। अभियान में बड़ी संख्या में गंगा प्रहरी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें