गांव जवार में सोमवार की शाम ताश खेलने को लेकर अलग-अलग समुदायों के दो पक्षों के बीच मारपीट, पथराव की घटना में दो प्राथमिकी दर्ज हुई है। एक प्राथमिकी पुलिस की ओर से दोनों पक्षों पर दर्ज कराई गई है। मामले में पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में लिया है, जिन्हें न्यायालय ने जेल भेज दिया है। गांव में तनावपूर्ण शांति के बीच पुलिस पिकेट तैनात है।
गांव जवार निवासी हरनारायण की ओर से इरफान उर्फ गुल्लू, शरीफ, भूरा, अरफान, फुरकान, आजाद, सोहल, अमीन के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दर्ज रिपोर्ट आरोप है कि उक्त लोग गुड्डू को पीट रहे थे। उसके चाचा वीरेंद्र बचाने पहुंचे तो उन्हें भी पीटा। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से घरों पर पथराव किया। पथराव में आकाश, सोनू, खुशहाली आदि घायल हुए।
दूसरी प्रथम सूचना रिपोर्ट बहादुरपुर चौकी प्रभारी बद्रीराम के ओर से दंगा करने, शांतिभंग करने आदि धाराओं में दर्ज कराई गई है। इसमें एक पक्ष के गुल्लू उर्फ इरफान, यामीन, भूरा, ईलू, भूरा, इमरान, सोहेल, अनस, शरीफ, फुरकान, आजाद सहित 10-12 लोग अज्ञात और दूसरे पक्ष के हरनारायण, आकाश, सोनू, खुशहाल, पप्पू, गुड्डू व छह-सात अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मामले में गुल्लू उर्फ इरफान, शरीफ, भूरा, अरफान, आमीन, आजाद, फुरकान, हरनारयण, सोनू, आकाश, पप्पू सिंह, गुड्डू, खुशहाली, कलुआ, इमरान, भूरा, अल्तमस, अकबर, ईलू, अनस को पुलिस ने पकड़ा है जिन्हें न्यायालय ने जेल भेजा है।
-गांव जवार में ताश खेलने को लेकर दो युवकों में विवाद हुआ था जिसके बाद दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हुआ। 20 लोगों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है। गांव में पुलिस पिकेट तैनात है। मौके पर पूरी तरह शांति है।