फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 4.4 क्विंटल पटाखे जब्त, दो गिरफ्तार, एक भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन ने अवैध रूप से पटाखों के भंडारण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जट्टारी में दो अलग-अलग गोदामों पर छापा मार कर कुल 4.4 क्विंटल अवैध पटाखे जब्त किए गए। पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी भाग गया, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन


थाना टप्पल की जट्टारी चौकी के अनुसार जरतौली रोड पर एक व्यक्ति के गोदाम में पटाखे रखे थे। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोदाम की तलाशी ली, जहां से 2.3 क्विंटल अवैध पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने मौके से जॉनी उर्फ राघवेंद्र निवासी माधव नगर जट्टारी थाना टप्पल और माधव शर्मा निवासी सलेमापुर थाना टप्पल को हिरासत में लिया है।

इसके बाद पुलिस ने उसरह रोड पर एक और गोदाम पर छापा मारा। यहां पर 2.1 क्विंटल अवैध पटाखों का जखीरा मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। गोदाम मालिक सागर निवासी उसरह रोड मेन मार्केट जट्टारी थाना टप्पल मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। टप्पल थाना प्रभारी अरुण कुमार के अनुसार दोनों गोदामों से जब्त पटाखों का वजन 4.4 क्विंटल है, इनकी अनुमानित कीमत 4.40 लाख रुपये है। पकड़े गए दोनों आरोपियों और भागे आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें