फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हाईवे पर खड़े खराब ट्रॉला से टकराई कार एयरफोर्स के रिटायर कर्मी की मौत, महिला घायल

विज्ञापन
ट्रॉला में घुसी कार।   स्रोत : पुलिस - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अलीगढ़-गाजियाबाद जीटी रोड हाईवे पर भरतरी के पास मंगलवार की सुबह चार बजे के करीब दिल्ली जा रही एक कार सड़क के किनारे खड़े खराब ट्रक-ट्रॉला से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार एटा निवासी एयरफोर्स के रिटायर कर्मी वैभव यादव (40) की मौत हो गई, जबकि उनके दोस्त की पत्नी किरन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का निजी अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन




एटा जनपद की कोतवाली नगर के मोहल्ले सुनहरी नगर निवासी वैभव यादव क्रेटा कार से अपने दोस्त अनूप की पत्नी किरन के साथ अनूप के बीमार पिता को देखने के लिए दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही वह भरतरी के पास पहुंचे, तभी उनकी कार सड़क के किनारे खड़े खराब ट्रक-ट्रॉला में पीछे से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।



सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मलखान सिंह जिला अस्पताल भेज दिया। जहां पर चिकित्सकों ने वैभव यादव को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल किरन को निजी अस्पताल ले गए। मंगलवार की दोपहर 12 बजे पोस्टमार्टम कराने के बाद वैभव यादव के परिजन उनका शव एटा ले गए। वैभव एयरफोर्स से दो साल पहले ही रिटायर हुए थे। उनका एक दस वर्ष का बेटा भी है। पत्नी और बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन





साढ़े तीन घंटे हाईवे पर खड़ा रहा खराब ट्रॉला
गभना। खराब हुआ ट्रक-ट्रॉला लगभग साढ़े तीन घंटे तक हाईवे पर ही खड़ा रहा। मिर्जापुर से दिल्ली जा रहा ट्रक-ट्रॉला सोमवार की रात लगभग 12.30 बजे खराब हुआ था। इस पर एक बड़ा ट्रांसफॉर्मर लदा है, जो दिल्ली जा रहा है। घटनास्थल टोल प्लाजा से लगभग साढ़े बारह किमी दूर अलीगढ़ शहर की ओर है। 12.30 बजे से चार बजे तक किसी भी वाहन की मदद से इसको हाईवे के किनारे से नहीं हटाया गया।


मौके पर यातायात पुलिस ने भी कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं किया। अगर इस ट्रक-ट्रॉला को हाईवे से हटाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा करा दिया जाता तो शायद यह हादसा टल सकता था, लेकिन साढ़े तीन घंटे तक ऐसा कुछ नहीं किया गया। इस ट्रक-ट्रॉला को हादसा होने के बाद एक क्रेन की मदद से सुबह साढ़े पांच बजे हटाया गया। मंगलवार दोपहर तीन बजे इसको थाने ले जाया गया। इसके ड्राइवर और हेल्पर सुरक्षित हैं। सुबह साढ़े पांच बजे क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को भी भरतरी चौकी पर खड़ा करा दिया गया था।




इस हादसे में एयरफोर्स के एक सेवानिवृत अधिकारी का निधन हुआ है। घायल महिला को एंबुलेंस से मलखान सिंह जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

धनंजय, सीओ गभाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें