फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में ठहरे नोएडा के व्यापारी की संदिग्ध हालत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ठहरे नोएडा के व्यापारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वह यहां जमीन संबंधी लेनदेन करने आए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई होगी। अभी इस मामले में किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर निवासी 47 वर्षीय राकेश पुत्र हरि सिंह अपने रिश्तेदार बीर सिंह, उनकी पत्नी कुसुम निवासी महमूदपुर रघुपुरा नोएडा संग 8 सितंबर से रंजीत होटल में ठहरे हुए थे। बीर सिंह व कुसुम ने पुलिस को बताया कि नूरपुर गोंडा रोड पर कुसुम की 13 बीघा जमीन है। उस जमीन को आठ माह पहले बेचा गया था। उसी जमीन का डीलर पर 12 लाख रुपया रह गया था। बकाया रकम लेने यह लोग आए थे और होटल में रुके थे। रविवार सुबह वह जैसे ही कमरे से बाहर निकले, तभी अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े। आनन-फानन उनको अस्पताल ले जाया गया, मगर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, खबर पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस प्रमेंद्र कुमार के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट इस मामले में दिशा तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें